उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता करवाचौथ पर मौसम ने अचानक पलटी मारी और सुबह व दोपहर को हल्की फुल्की बारिश के साथ सर्द हवाएं चली। इससे बाक्सों में बंद कपड़ों को बाहर निकाला गया। बच्चों के प्रति भी एहितयात बरती गई। वहीं, मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बारिश का अधिकतम तापमान 24.8 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और तो और पूरे दिन में 2 एमएम बारिश हुई।गुरुवार को सुबह उस समय मौसम बदल गया, जब आसमान से बारिश शुरू हो गई। इससे आसमान में बादल छाये गए। दोपहर दो बजे के आसपास भी बारिश हुई, इससे सूरज देवता के दर्शन नहीं हो पाये। यह भी पढ़ें- Gaya News: बूंदाबांदी ने बढ़ायी ठंड, अभी बारिश के आसार बारिश का असर यह रहा कि शाम को सर्द हवाएं चली। त्योहार का दिन होने से लोगों ने सावधानी बरती। वहीं, बाक्सों व अलमारी में बंद गर्म कपड़ों को निकाला...