Orai News: मोहिनी का यमुना किनारे हुआ अंतिम संस्कार, चचेरे भाई दीपू ने दी मुखाग्नि
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: रामपुरा। कदमपुरा गांव में विवाहिता मोहिनी की मौत के मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद यमुना नदी के किनारे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के चचेरे भाई दीपू ने मुखाग्नि देकर उसे अंतिम विदाई दी। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर की सुपुर्दगी के दौरान ससुराल पक्ष ने भी अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। उनका कहना था कि बहू के अंतिम संस्कार का अधिकार ससुराल पक्ष का भी है। वहीं मृतका के पिता इंद्रजीत अपनी बेटी का अंतिम संस्कार मायके पक्ष की ओर से कराना चाहते थे। पिता के आग्रह पर पुलिस ने पार्थिव शरीर उन्हें सुपुर्द कर दिया। इसके बाद यमुना नदी के किनारे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। गौरतलब है कि 24 वर्षीय मोहिनी की मौत के मामले में उसके पिता इंद्रजीत ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.