उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: जालौन।संवाददाता मोबाइल मांगकर ले जाने के बाद युवक मोबाइल वापस नहीं दे रहा था। मांगने पर गाली, गलौज करते हुए न सिर्फ मारपीट की बल्कि धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का पड़ोसी दिल्लीपत उर्फ जयसिंह कुछ दिन पूर्व उसके पास आया था। उसने बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया है। वह एक दो दिन के लिए अपना मोबाइल उसे चलाने के लिए दे देगा तो उसका मोबाइल आने पर वह उसे वापस कर देगा। गांव का और पड़ोसी होने के चलते मदद करने के लिए उसने अपना मोबाइल जयसिंह को दे दिया। कुछ दिन बीतने पर जब उसने जयसिंह से मोबाइल वापस मांगा तो पहले तो वह बहाने बनाता रहा। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह मोबाइल मांगने पर वह नाराज होकर गाली,...