उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: एट। कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोटरा के सैदनगर निवासी रामदास काफी समय से एट में मकान बनाकर रहते थे। रोज़ की तरह सोमवार सुबह वह टहलने निकले थे। इसी दौरान कोटरा ओवरब्रिज पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क किनारे सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार वाहन और चाल...