उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: उरई। नावली माता मंदिर मेले में भारी भीड़ के दौरान बिछड़े ढाई वर्षीय मासूम को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया। रेंढ़र थाना क्षेत्र में मेले में ड्यूटी पर तैनात मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम को एक ढाई साल का बालक रोता हुआ मिला, जो भीड़ में परिजनों से बिछड़ गया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को संरक्षण में लेकर शांत कराया और परिजनों की तलाश शुरू की। भीड़ के बावजूद पुलिस ने सूझबूझ से कुछ ही देर में परिजनों का पता लगा लिया। बालक को उसकी माता गीता को सकुशल सौंप दिया गया। बालक के पिता मानवेंद्र निवासी ग्राम परल, कारीगवां थाना चिरगांव झांसी बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: मेले में बिछड़े पांच बच्चों को परिजनों से मिलवाया बच्चे को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। टीम में एसआई राम शंकर कटियार, राम खिल...