उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता मेमू में महिला सब इंस्पेक्टर विवाद में लगाए गए छेड़खानी मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जीआरपी एसओ हेमंत सोलंकी का कहना है कि छेड़खानी जैसी कोई बात जांच में सामने नहीं आई है। सीट का विवाद पता चला है। हालांकि अभी जांच पड़ताल जारी है। अगर कुछ सामने आता है तो उसे शामिल किया जाएगा।करीब एक सप्ताह पहले झांसी कानपुर रेलमार्ग के एरच रोड पर पुलिस विभाग में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का दंपति यात्री से विवाद हो गया था। महिला झांसी से मेमू में आ रही थी। सब इंस्पेक्टर ने महिला के पति पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। इससे टे्रन भी लेट हो गई थी। पुलिस से जुड़ा मामला होने से बात रेलवे बोर्ड तक पहुंच गई थी।आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबाबू शुक्ला पहले भी अपनी रिपोर्ट भेज चुके हैं। हालांकि तब से इस मामले की रेलवे पु...