उरई, अगस्त 17 -- Orai News: जालौन। संवाददाता सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यूपी बोर्ड परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आयुषी सेंगर, 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली रमा यादव और 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि पटेल और स्वाति सेंगर को शील्ड मेडल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी छात्राओं ने विभिन्न विषयों में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का...