Orai News: मेडिकल स्टोर की दवा नहीं लिखी तो डॉक्टर से अभद्रता कर फाड़ा इमरजेंसी रजिस्टर
उरई, अगस्त 14 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता अस्पताल के बाहर अपने मेडिकल स्टोर से दवा न लिखने पर स्टोर संचालक पिता पुत्र ने डॉक्टर से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ दिया। पीएचसी कुठौन्द में हुई घटना में डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद के बगल में अरुण कुमार दुबे का राधा मेडिकल स्टोर है। जिसमें बताया जा रहा है कि मेडिकल संचालक की दवा नहीं लिखना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को महंगा पड़ गया। मेडिकल स्टोर संचालक पिता और पुत्र ने डॉक्टर से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक पिता पुत्र समेत पांच पर मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.