उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में 7 एमबीबीएस सीनियर्स द्वारा जूनियर की रैगिंग का वीडियो वायरल होने और निलंबन की कार्रवाई के बाद प्रधानाचार्य ने अब कड़ा आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जूनियर छात्रों से मोबाइल नंबर मांगना ही रैगिंग नियमावली में दंडनीय अपराध है। यह भी पढ़ें- Orai News: मेडिकल कॉलेज उरई में रैगिंग मामले में सीनियरों के साथ जूनियर पर भी जुर्मानामोबाइल नंबर मांगने पर सख्त निर्देश मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि कनिष्ठ छात्रों के मोबाइल नंबर पर संदेश प्रेषण, कनिष्ठ छात्रों को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के लिए बाध्य करना रैगिंग नियमावली के अधीन दण्डात्मक अपराध है। कनिष्ठ छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि अपना मोबाइल नंबर किसी भी सीनियर को...