उरई, जुलाई 20 -- Orai News: उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग की माइनर ओटी में मरीजों के बेहतर उपचार और शल्यक्रियाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से दो नई डबल डोम ओटी लाइटें स्थापित की गई हैं। चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से नियमानुसार इन दोनों अत्याधुनिक ओटी लाइटों का क्रय कर माइनर ओटी में स्थापना कराई गई। नई ओटी लाइटों के लगने से चिकित्सकों को शल्यक्रिया के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उपचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पहले माइनर ओटी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव महसूस किया जा रहा था। अब नई डबल डोम ओटी लाइटों की स्थापना से चिकित्सकों को ऑपरेशन करने में सुविधा होगी और मरीजों को भी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल...