उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रैगिंग का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सात सीनियरों के निलंबन के बाद अब एंटी-रैगिंग सेल ने अतिरिक्त कार्रवाई करते हुए एक जूनियर छात्र पर भी जुर्माना लगाया है। प्राचार्य का तर्क है कि जूनियर बार-बार चेतावनी के बाद भी अपने नंबर शेयर कर सीनियर्स की वीडियो कॉल अटेंड कर रहे हैं, जिससे ऑनलाइन रैगिंग को खुद बढ़ावा मिल रहा है।

रैगिंग मामले में सीनियरों पर कार्रवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में ताजा मामला 2025 बैच के 7 एमबीबीएस सीनियर्स द्वारा जूनियर्स की रैगिंग का है। जूनियर्स को कमरे में बंद कर गाली-गलौज और व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रैगिंग का वीडियो वायरल होने पर एंटी-रैगिंग सेल ने सात सीनियर्स को एक सप्ताह के लिए क्लास, क्लीनिकल ड्यूटी और हॉस्टल से निलंबित कर 1000-1000 रुपये ज...