Orai News: मेडिकल कॉलेज उरई में चला साइबर जागरूकता अभियान, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी प्रोफाइल से बचने के टिप्स दिए
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी और साइबर सेल टीम ने डॉक्टर, नर्स, मेडिकल और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, कूरियर फ्रॉड और फर्जी प्रोफाइल जैसी ठगी से बचाव के तरीके बताए गए।गोष्ठी में बताया गया कि आजकल चिकित्सकों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर ठगी, ऑनलाइन दवा और नौकरी के नाम पर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, फेडएक्स/कोरियर फ्रॉड, बिजली बिल, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, सीवीवी और बैंक डिटेल किसी से साझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.