Orai News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 52 बच्चों का पंजीकरण
उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव दीन चौधरी के नेतृत्व में लगे कैंप में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 52 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया।डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के बाद 22 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए संस्तुति दी है, जिनका ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। कैंप में जिला अस्पताल की ऑर्थो सर्जन डॉ राम द्विवेदी, जिला अस्पताल के मानसिक रोग की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना विश्वास, मेडिकल कॉलेज जालौन नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण सचान की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। विशेष शिक्षक ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.