उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में कच्चे मकान में रहने वाले लोगों की आफत बढ़ गई है। जनपद में मंगलवार तक कुल 45 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी इस पर जिला प्रशासन द्वारा आनन फानन में चार हजार प्रति मकान के हिसाब से पीड़ितों के खातों में धनराशि प्रेषित की गई है। इसके अलावा बुधवार को कुल 26 मकान क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अभी इसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है।प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 26 पीड़ितों को भी जल्दी ही सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश में दो भाइयों के कच्चे मकान ढहे, बाल-बाल बचा परिवार बता दें कि शासन द्वारा आंशिक रूप से मकान क्षतिग्रस्त होने पर चार हजार एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो...