Orai News: मूंग खरीद में सुविधा शुल्क मांगने पर सचिव निलंबित
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता मूंग खरीद के नाम पर किसानों से सुविधा शुल्क की मांग करना समिति के सचिव को महंगा पड़ गया। किसानों द्वारा की गई शिकायत की पुष्टि होने पर सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया साथ ही मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई।कोंच तहसील के ग्राम नरी निवासी हरिहर अनिल कुमार, सावित्री देवी द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि वह अपनी मूंग बिक्री के लिए किशनपुरा समिति पहाड़गांव के कोंच मंडी में बनाए गए क्रय केंद्र पर पहुंचे थे लेकिन पिछले एक महीने से उनका ट्रैक्टर मूंग से लदा हुआ खड़ा है लेकिन समिति के सचिव सुभाष चंद्र प्रजापति द्वारा इसकी ग्रेडिंग होने के बाद भी 1200 प्रति कुंतल के हिसाब से सुविधा शुल्क का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को सचिव द्वारा की जा रही धनराशि की मांग की रिकॉर्डिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.