Orai News: मुसाफिरों से झगड़ा करने वाला गिरफ्तार
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: कालपी। जोल्हूपुर मोड़ पर मुसाफिरों से गाली-गलौज कर झगड़ा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। ज्ञान भारती चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ भ्रमण पर थे, तभी मोड़ पर झगड़े की सूचना पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी साक्षी निवासी वरदनी नाका, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.