उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई, संवाददाता। नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के संकल्प के साथ महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस लाइन उरई में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर महिला बीट पुलिस और स्कूली छात्राओं की जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देगी। नवरात्र के मौके पर मिशन शक्ति फेज-6.0 का जनपद जालौन में सोमवार को पुलिस लाइन उरई से शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित शुभारंभ समारोह में पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर महिला बीट पुलिस अधिकारियों, महिला कर्मचारियों और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं की जागरूकता रैली को रवाना किया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: नारी ...