Orai News: मिनी ट्रक ने कुचला, महिला की मौत
उरई, जुलाई 9 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता नियामतपुर गांव में गुरुवार को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क किनारे जा रही महिला और बकरियों को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि तीन बकरियां भी मारी गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।ग्राम अभैदेपुर निवासी 40 वर्षीय विनीता देवी पत्नी गुड्डन दोहरे साप्ताहिक बाजार करने नियामतपुर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही वनखंडी प्रजापति अपनी बकरियों को लेकर सड़क किनारे जा रहे थे। मदारीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने अचानक दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विनीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। ट्रक ने चार बकरियों को भी कुचल दिया, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाजार का दिन होने से मौके पर भारी भीड़ जुट गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.