उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली उरई के बंबी रोड मंदिर के पास मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित नाजिम खान निवासी तिलकनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कल्लू उर्फ वसीम खान निवासी तिलकनगर ने साथियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और चोट पहुंचाई। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...