उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: माधौगढ़, संवाददाता। माधौगढ़ में 11 दिन से लापता चल रहे लेखपाल आनंद मंगल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद कर लिया। वह 25 अगस्त को तहसील जाने की बात कहकर घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे, जिस पर पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। डीएम-एसपी ने मामले की समीक्षा कर तीन टीमें गठित की थीं। पूछताछ में लेखपाल ने बताया कि वह बाइक से मथुरा, उज्जैन महाकाल और दतिया पीतांबरा माता के दर्शन करते हुए करीब 7 हजार किमी का सफर तय कर लौटे। लेखपाल आनंद मंगल पत्नी मंजू गौतम व बच्चों के साथ माधौगढ़ में रहते हैं। 25 अगस्त को दोपहर में वह पत्नी से तहसील जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर पत्नी मंजू गौतम ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेखपाल के लापता होने की सूचना पर डीएम व एसपी ने कोतवाली पहुंचकर ...