उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: पड़री। संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र को लेकर हर कोने में उत्साह, उल्लास व श्रद्धा का माहौल है। गली कूचों से लेकर चाक चौराहे पर सुबह से ही भक्ति गीतों की सुनाई देने लगी है। मंदिरों के साथ ही पांडालों में विराजमान देवी मां का हर रोज सुबह, शाम विधि विधान से पूजा पाठ किया जा रहा है। कन्या भोज के साथ अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दूसरा नवरात्र : माता ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़े श्रद्धालुमां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी के स्वरुप की पूजा अर्चना की गई। उरई में मां संकटा, हुल्की माता, बड़ी माता मंदिर के अलावा कोंच के ग्राम पड़री, पनयारा, भदेख, भदारी आदि गांवों में जगह, जगह बने देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। ह...