Orai News: मां यमुना को बचाने कालपी से प्रयागराज तक निकलेगी जल सहेलियों की 307 किमी यात्रा
उरई, नवम्बर 15 -- Orai News: कालपी। मां यमुना को बचाने को लेकर कालपी से प्रयागराज तक 307 किलोमीटर की जल सहेलियों की अविरल निर्मल यमुना यात्रा 29 नवंबर को कालपी से निकाली जाएगी। उस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को नगर के बिहारी जी घाट स्थित प्रमिला गुप्ता वृद्धाश्रम में एक बैठक वयोवृद्ध समाजसेवी पर्यावरणविद रामकृष्ण शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पर्यावरणविद डॉ. संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस देश में मां गंगा के लिए बहुत कार्य हुए हैं, लेकिन मां यमुना की स्वच्छता के लिए कोई कार्य नहीं हुआ है। इसलिए पिछले 30 वर्षों से इसके लिए संघर्ष कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 29 जनवरी 2026 को पंचानंद से दिल्ली के वासुदेव घाट तक की यात्रा निकाली गई थी, जिसमें 500 जल सहेलियों ने भाग लिया था।इस वर्ष 29 नवंबर दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.