Orai News: मां के साथ सो रही बेटी आधी रात में लापता, सूटकेस भी गायब
उरई, सितम्बर 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम में मां के साथ सो रही 18 वर्षीय युवती रात में ही घर से लापता हो गई। युवती अपना सूटकेस भी साथ ले गई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।मोहल्ला निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे उनके साथ ही कमरे में सोई थी। देर रात करीब 3 बजे आंख खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला। घर में तलाश करने पर उसका सूटकेस भी गायब मिला। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से परेशान मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.