Orai News: महोई पंप कैनाल का हुआ लोकार्पण, 425 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
उरई, नवम्बर 25 -- Orai News: माधौगढ़। किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। ग्राम महोई में नवनिर्मित महोई पंप नहर परियोजना का जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोकार्पण किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत डाली नहर खंड, झांसी द्वारा 22 करोड़ 32 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से क्षेत्र के तीन गांवों की 425 हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और 625 किसान लाभान्वित होंगे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना और उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। खेती की समृद्धि का आधार पानी है और जब किसान के खेत तक समय से पानी पहुंचेगा, तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.