उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के उदनपुर-कुसमरा मार्ग पर शनिवार को दिनदहाड़े महिला से लूट की वारदात सामने आई। दो युवकों ने रिश्तेदारी में जा रही महिला से मंगलसूत्र, पायल, मोबाइल और नकदी लूट ली।मरगायां निवासी 48 वर्षीय सोमवती पत्नी भूरा कुसमरा निवासी बलवान के घर शनिवार दोपहर मेहमानी में जा रही थी। वह बस से उदनपुर में उतरकर पैदल कुसमरा जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक उसके पीछे चलने लगा जबकि दूसरा आगे खड़ा था। सुनसान जगह पर दोनों ने महिला को रोककर जेवर और पर्स छीन लिया। पीड़िता के मुताबिक गले से करीब 20 हजार रुपये का मंगलसूत्र, पैरों से 10 हजार की पायल, पर्स में रखे 600 रुपये नकद और कीपैड मोबाइल लूट लिया गया।वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ि...