उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: एट, संवाददाता। एट के ग्राम पिंडारी में जन चौपाल व गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने गोद भराई कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराकर शासन की योजनाओं से रुबरु कराया। जन चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: गोद भराई की रस्म के तहत गर्भवती को किया सम्मानित विधायक ने महिलाओं को पौष्टिक आहार, फल और उपहार भे...