Orai News: महालक्ष्मी व्रत रखकर महिलाओं ने की सुख शांति मांगी
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: पड़री। संवाददाता शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने महालक्ष्मी व्रत रखकर विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान परिवार की सुख शांति, समृद्धि की कामना की गई।शनिवार को कोंच के ग्राम पड़री, पनयारा, भदारी आदि गांवों में महालक्ष्मी पर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की। हालांकि पूजा के लिए घरों में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर कलश स्थापित किया गया। हल्दी से कमल बनाकर मिट्टी के हाथी को सजाया गया। महिलाओं ने महालक्ष्मी को गुझिया, खुरमी, बतियां, मिठाई, फल और कई पकवानों का भोग लगाया।सोने-चांदी के सिक्के भी चढ़ाए गए।पूजन के बाद महिलाओं ने महालक्ष्मी की कथा सुनी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना उपवास खोला। पंडित अशोक ने बताया कि इस व्रत को ''जीवित पुत्र'' के नाम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.