Orai News: महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी से फूटा गुस्सा,कलक्ट्रेट में गरजे
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: उरई। संवाददाता गोहन के नावर गांव में युवक की पिटाई कर महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओें में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित रजक समाज ने डीएम, एसपी को ज्ञापन दिया। इसमें महापुरुषों के अपमान पर नाराजगी जाहिर की गई। साथ ही आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।मंगलवार को भीम गाडगे सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार दिवाकर व वरिष्ठ नेता भूप सिंह श्रीवास के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में नावर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने कहा कि आज भी लोगों को पुरानी परम्पराएं थोपी जा रही है। नावर में जिस तरह से युवक के साथ मारपीट के बाद महापुरुषों पर टीका टिप्पणी की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.