Orai News: महादेवा रामशंकर बालिका स्कूल पर चला हंटर, डीआईओएस ने मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई, संवाददाता। कक्षा 9वीं और 10वीं की मान्यता लेकर प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक बिना बेसिक की मान्यता के कक्षाएं चला रहे विद्यालय पर शिक्षा विभाग ने हंटर चला दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए संस्तुति जारी कर दी है। साथ ही जिले में और भी अवैध स्कूल मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर पंचायत एट के पचोखरा स्थित महादेवा रामशंकर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि उक्त विद्यालय वर्ष 2000 से यूपी बोर्ड से कक्षा 9वीं और 10वीं की मान्यता लेकर संचालित हो रहा था। लेकिन जांच में पाया गया कि विद्यालय प्रबंधन बिना बेसिक शिक्षा विभाग की मान्यता लिए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.