उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता बारिश से शहर में मलिन बस्तियों का हाल सबसे बुरा रहा। वार्ड नंबर एक रामनगर पश्चिमी में जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या रही। इससे लोगों को आने जाने में खासी असुविधा झेलनी पड़ी।सभासद प्रतिनिधि पकंज याज्ञिक के अलावा विक्की चौधरी, रवि पाल, प्रवेश कुमार, आयुष कुमार, विजय व मोहित याज्ञिक इत्यादि ने बताया कि वार्ड नंबर एक रामनगर पश्चिमी के पाठकपुरा एवं उमरारखेड़ा क्षेत्र की लगभग एक दर्जन कच्ची सड़कें बारिश के पानी में जलमग्न हो गई है। बारिश के दिनों में इन रास्तों से निकलना स्थानीय निवासियों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। सबसे गंभीर समस्या उमरारखेरा मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था का अभाव है। यह भी पढ़ें- Orai News: 24 घंटे में 79 एमएम बारिश से चौतरफा जलभराव, पैर खपाकर निकले लोग राम नगर पश्चिमी के लोगों ...