उरई, सितम्बर 22 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता बाबई मार्ग पर हथना खुर्द के पास स्थित मलंगा रपटे पर कई दिनों से बह रहा पानी कम हो गया है। इससे बाधित पड़ा आवागमन अब सुचारू हो गया है। पानी का बहाव तेज होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। कई दिनों से मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। अब पानी उतरने से लोगों ने राहत की सांस ली है।सिरसाकलार-बाबई मार्ग पर हथना खुर्द गांव के पास बना मलंगा रपटा बारिश के पानी से कई दिनों तक डूबा रहा। रपटे के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। इससे दोनों ओर के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया था। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी। लोगों को 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रह...