Orai News: मलंगा रपटा पर जल्द शुरू हो सकता है आवागमन, पुल के एंगल दिखे
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता हथना खुर्द के पास स्थित मलंगा रपटा पर अब जल्द ही आवागमन शुरू होने की उम्मीद नजर आने लगी है। लगातार पानी कम होने के बाद रपटे के पुल के एंगल दिखाई देने लगे हैं, इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है।पिछले दिनों मलंगा रपटा पानी में डूब जाने के कारण सिरसा कलार-बाबई मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। पानी का बहाव तेज होने के चलते लोगों को रपटे से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई ग्रामीणों को अपने जरूरी कामों के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब पानी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से रपटे की स्थिति पहले की अपेक्षा साफ दिखाई देने लगी है। माना जा रहा है कि यदि इसी तरह पानी कम होता रहा तो जल्द ही मार्ग पर आवागमन बहाल किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.