उरई, अगस्त 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता विकासखंड के ग्राम प्रतापपुरा और माहिया खास के बीच मलंगा नाले पर बना रपटा इन दिनों ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। नाले में पानी बढ़ने से रपटा के ऊपर एक मीटर से अधिक पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इस रपटा के डूबने से भदवा, जीपुरा, सहाव और सींगपुरा गांवों के लोग भी माहिया होते हुए तहसील मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। जालौन से प्रतापपुरा और माहिया के बीच आवागमन का यह प्रमुख रास्ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...