Orai News: मजदूर-हत्याकांड का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं
उरई, जुलाई 14 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना क्षेत्र के भकरोल गांव में 45 वर्षीय मजदूर राजकुमार की हत्या के मामले में घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में आक्रोश और निराशा है।बीती चार जुलाई को भकरोल निवासी राजकुमार रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास एक खेत में उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.