Orai News: मछली पकड़ने गए युवक का पैर फिसला, नून नदी के तेज बहाव में डूबा
उरई, अगस्त 28 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरौल में नून नदी में मछली का शिकार कर रहे युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक डूबता-उछलता रहा, फिर दिखाई देना बंद हो गया। जिसकी तलाश पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से शुरू कर दी है।शुक्रवार दोपहर सम्राट अशोक 30 वर्ष पुत्र हनुमान निवासी नई बस्ती कालपी अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ मछली पकड़ने नून नदी गया था। नदी किनारे फिसलन होने से उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी उसके भाई ने पुलिस को दी। सूचना पर कालपी इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है। फिलहाल युवक का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.