उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। मगरौल रोड पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। जोधर नाला पर बने पुल के आसपास कटाव हो जाने से वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सात वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन की पहल पर जोधर नाला पर रपटा की जगह पुल का निर्माण कराया गया था, जिससे बाढ़ आने की स्थिति में क्षेत्र का आवागमन प्रभावित न हो। लेकिन सड़क मार्ग नीचा होने तथा बाढ़ का सही ढंग से विभाग द्वारा आकलन न किए जाने से बाढ़ का पानी भर जाता है, जिससे पुल की सुरक्षा दीवार पर असर पड़ा है। आलम यह है कि पुल की सुरक्षा दीवार में कटाव हो गया है। अगर वाहन रोड से नीचे उतरा तो हादसे का शिकार हो सकता है। देवकली निवासी उमाशंकर, प्रधान बाल सिंह निषाद, कीरतपुर निवासी निर्भय सिंह, मैनूपुर ...