Orai News: मकान में लगी आग, घर का सामान खाक
उरई, जुलाई 20 -- Orai News: कुठौंद। विकासखंड कुठौंद के ग्राम निजामपुर में अचानक मकान में आग लग जाने से एक गरीब परिवार का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। ग्राम निवासी गंगा प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग लगने से उनके घर में रखी मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गई। यह बाइक उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए इसी साल मई 2026 में खरीदी थी। आग में गैस सिलेंडर, चारपाई, ओढ़ने-पहनने के कपड़े और घर की गृहस्थी का पूरा सामान भी जल गया।गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। गंगा प्रसाद ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर जमा किए गए पैसे से घर का सामान और बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदी थी। अब सब कुछ जल जाने से परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.