उरई, जुलाई 13 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। गोखले नगर निवासी बुजुर्ग महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अपने जर्जर मकान के पुनर्निर्माण में पड़ोसी द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 9 जुलाई को लगातार हुई बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे घर में रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। घटना के समय वह बाहर थीं। मकान गिरने के बाद उनका परिवार बेघर हो गया है। जमुना देवी का कहना है कि जब उन्होंने अपने गिरे हुए मकान का दोबारा निर्माण शुरू करने का प्रयास किया तो पड़ोसी व उनके परिजनों ने निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: निर्माण रोकने पर महिला को धमकाया आरोप है कि विरोध करने पर वह विवाद और झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। निर्माण नहीं होने देने की धमकी देते हैं। आर...