उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच के कैलिया थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की शादी का मामला सामने आया है। घर वाले बाधक बने तो प्रेमी युगल ने छठी माता मंदिर में वरमाला पहनाकर शादी की। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताते हुए लिखित प्रपत्र भी तैयार कराया है। मंदिर में शादी करने का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कैलिया थाना क्षेत्र की रहने वाले प्रेमी युगल ने मंदिर में पहुंचकर शादी की रस्में पूरी कीं और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। बताया गया कि घरवालों के डर के चलते दोनों ने अपने रिश्ते और साथ रहने की इच्छा को लिखित रूप में दर्ज कराया। लिखित प्रपत्र में दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए एक-दूसरे से प्रेम करने की बात कही है। प्रपत्र में परिजनों की सहमति होने की बात भी कही गई है। ...