Orai News: मंदिर जा रही महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी, सीओ से की शिकायत
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में मंदिर जा रही महिला के साथ परिवार के ही लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता जयकुंवर देवी ने पुलिस को बताया कि बीती 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने पैतृक मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी। तभी परिवार के कुछ लोग वहां आ गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मंदिर में आने से मना किया।शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। महिला का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत चौकी और कोतवाली में भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.