उरई, जुलाई 10 -- Orai News: उरई, संवाददाता । श्री बजरंगबली मंदिर के निकट संचालित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर समाजसेवीयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आबकारी विभाग पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को समाजसेवीयों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अजनारी रोड पर श्री बजरंग बली मंदिर के पास शराब का ठेका संचालित है। उनका दावा है कि ठेका मंदिर, शिक्षण संस्थान और अस्पताल के निर्धारित दूरी संबंधी नियमों का उल्लंघन कर चल रहा है जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी होती है। समाजसेवियों ने आरोप लगाया गया कि कई शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा और संबंधित अधिकारी ठेके को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर ठेका ...