उरई, अक्टूबर 7 -- Orai News: उरई। संवाददाता राजकीय इंटर कॉलेज उरई में बुधवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी मंडल के झांसी और जालौन जनपद के खिलाड़ियों ने अंडर-19 बालक बालिका और अंडर-17 बालक बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका में जालौन और तीन वर्गों में झांसी विजेता विजेता रहा।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र राजपूत और कुलदीप गुप्ता ने टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। इस आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव महेंद्रनाथ पटेल और क्रीड़ा अध्यक्ष दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल में मिथिलेश सिंह, सतीश कुमार, राहुल द्विवेदी, नितेंद्र राजपूत, शशिकला, शिव सिंह, अरविंद राजपूत और राहुल कुशवाहा रहे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: अंडर 14 में दरभं...