उरई, जुलाई 7 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग एक सिपाही को महंगा पड़ गया। मंगनी और शादी की तारीख तय होने के बाद भी बात बिगड़ गई और युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मंगलवार को सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी अंकित निषाद का चयन गत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह अब हरदोईके एक थाने में तैनात है। उसका प्रेम संबंध गांव की ही एक युवती से काफी समय से चल रहा था। जब यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने दोनों पक्षों पर शादी के लिए दबाव बनाया।परिजनों की सहमति के बाद सिपाही पक्ष भी शादी के लिए तैयार हो गया। कुछ दिन पहले दोनों परिवारों की मौजू...