उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: आटा। आटा बस स्टैंड चौराहे पर हाईवे की बदहाल व्यवस्था उजागर हुई। शनिवार भोर करीब तीन बजे उरई की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क पर बैठे गोवंश को टक्कर मार दी। पशु वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता रहा, फिर शव हाईवे पर ही छूट गया। रातभर शव सड़क पर पड़ा रहा। भोर में पक्षी उसे नोचते रहे, जिसे देख राहगीर विचलित होते रहे। व्यस्त चौराहे पर शव से हादसे का खतरा भी बना रहा। सुबह लोगों ने सूचना दी, तब करीब छह घंटे बाद सुबह नौ बजे जेसीबी पहुंची और शव हटाया गया। स्थानीय लोगों ने कहा हाईवे पर गोवंशों का जमावड़ा रहता है, जिससे हर दो दिन में हादसा होता है, पर गोशाला भेजने की व्यवस्था नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...