उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता उरई जालौन फोरलेन पर अप लेन पर भिटारा के पास सीसी सड़क में गड्ढा होने से वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। इस गड्ढे को सही कराने की मांग वाहन चालकों ने डीएम से की है।उरई जालौन फोर लेन सीसी सड़क की बनी हुई है। सड़क पर कई स्थानों पर पेचवर्क की आवश्यकता है। सबसे अधिक जरूरत ग्राम भिटारा के पास अप लेन पर है। यहां सीसी सड़क पर दो स्थानों पर सीसी सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में जहां चार पहिया वाहनों में बैठी सवारियों को झटका लगता है, तो दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का खतरा बना रहता है। गड्ढा सामने आने पर तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को यह गडढे अचानक से दिखते हैं। जिससे वाहन को नियंत्रित करने का समय भी नहीं मिल पाता है। कई बार वाहन चालक गड्ढे को बचाने के चक्कर में अपना संतुलन भी खो ब...