उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता लगातार बारिश से कालपी तहसील क्षेत्र में अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

क्षति का आंकलन लगातार बारिश से खेत जलमग्न हैं और खड़ी फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। वहीं कच्चे घरों की दीवारें गिर रही हैं। कई गरीब परिवारों के घरों में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया है। तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अब तक करीब डेढ़ दर्जन मकान गिरने की सूचना मिली है। क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद प्रभावितों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजली विभाग को नुकसान आकाशीय बिजली गिरने से बीते दिनों विधुत विभाग का भी हुआ है नुकसान कालपी। कई दिनों तक चली बरसात में आमजनता का ही न...