Orai News: भारी बरसात में खराब हुई रोडवेज बस, यात्री हुए परेशान
उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कालपी। संवाददाता हमीरपुर से उरई जा रही रोडवेज बस गुरुवार सुबह बारिश में खराब हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस खराब होने से कदौरा रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई।परिवहन विभाग भले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा करे, लेकिन हकीकत में बसें रास्ते में धोखा दे रही हैं। गुरुवार सुबह हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर बस स्टॉप से सवारियां लेकर उरई के लिए निकली थी। जोल्हुपुर चौराहे के पास हाईवे पर पहुंचने से पहले ही बस अचानक बंद हो गई। चालक के काफी प्रयास के बावजूद बस स्टार्ट नहीं हुई, जिससे सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया। बस खराब होने से यात्रियों को बारिश में ही दूसरे वाहनों की तलाश में हाईवे पर खड़ा रहना पड़ा। कई यात्री भीग गए। यात्रियों का कहना है कि सही रखरखाव न होने से हमीरपुर डिपो की बसें अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.