उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी आखिरकार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने अमेठी के गौरीगंज में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जनपद जालौन से बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी गौरीगंज पहुंचे।वर्ष 2022 में सपा के टिकट पर कालपी से विधायक चुने गए विनोद चतुर्वेदी राजनीतिक पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह लगभग चार दशक से जनपद और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी और उरई विधानसभा से विधायक भी चुने जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- राकेश, अभय और विनोद ने थामा भाजपा का दामन करीब पांच साल पहले वह सपा में आए थे। 2024 के बाद से उनकी सपा से दूरी बढ़ने लगी थी और वह पार...