उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात शुरू हुआ कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चला। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। राजीव दुबे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।भजन यह भी पढ़ें- Orai News: बुढ़वा मंगल की खबर का आखिरी जोड़ संध्या के दौरान कलाकारों ने भगवान हनुमान से जुड़े भजनों के साथ शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी।...