Orai News: भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर बिहारी धाम में हुआ विशाल भडारे का आयोजन
उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता धर्म नगरी कालपी में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विशेष भोग लगाया तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया। यमुना नदी के किनारे बांके बिहारी धाम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा भक्तों की ओर से आयोजित भंडारे में भारी संख्या में नागरिकों तथा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।छठी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नए वस्त्र पहनाए और पालने में विराजमान कर झूला झुलाया। मंदिरों में विशेष श्रृंगार के साथ पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कृष्ण की छठी पर पंच मंदिर ठाकुरबाड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ महिलाओं ने संकीर्तन और भजन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.